Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू, पहली बैठक में नई आयोजन समिति का गठन।

राजमहल साहिबगंज। आगामी चैत्र नवरात्र पर्व को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से राजमहल के नीलकोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं नागरिको ने भाग लिया और आने वाले नवरात्र पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई आयोजन समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में नीरज घोष को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उत्तम पांडे को उपाध्यक्ष, अनीता बसाक को सचिव, रितेश कुमार साह को उपसचिव तथा विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूरज घोष, सन्नी साहा, गौरव गुप्ता, प्रिंस साहा, आदित्य दत्ता, अभी यादव, राहुल कुमार आले, मुकेश दास, सौरभ गुप्ता, मोना साहा, धोनु साहा शुभम साहा, अमित साहा, संजय साहा, चंदू राय, जितेंद्र महलदार, सुमीत यादव हिरा यादव मणिकांत प्रमाणिक राज पोद्दार रवि साहा, मीना घोष, करण साहा मनोज कुमार साहा और विष्णु साहा दिलीप डोली अमर डोली पंकज राय को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष चैत्र नवरात्र का आयोजन और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न होगा।बैठक के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, विधि-विधान से पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। पूरे नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!