बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद।
लावारिस बैग में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, ₹7,475 मूल्य की झारखंड निर्मित शराब जब्त।

बरहरवा साहिबगंज।आरपीएफ शनिवार को विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार (बरहरवा) के नेतृत्व में यह छापामारी अभियान चलाया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार, तथा CPDS टीम मालदा (MLDT) के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश राय, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
टीम द्वारा ट्रेन संख्या 63402 UP की बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर सघन चेकिंग की गई। इसी दौरान जनरल कोच संख्या ER-172439 में सीट के नीचे दो प्लास्टिक बैग लावारिस हालत में पाए गए।बैग के संबंध में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। संदेह के आधार पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जब बैग को खोला गया, तो उसमें झारखंड निर्मित शराब बरामद हुई।
जांच के दौरान दोनों बैग से कुल 115 बोतल “Royal Jharkhand Deluxe Liquor” (प्रत्येक 300 ML) बरामद की गई। प्रति बोतल ₹65 की दर से बरामद शराब की कुल कीमत ₹7,475 आंकी गई।बरामद शराब को लावारिस संपत्ति मानते हुए प्लेटफार्म पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में BNSS 2023 के तहत विधिवत जब्त किया गया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया।
आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब को उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।आरपीएफ की इस सतर्कता से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिली है। लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।




