Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध अवस्था में मिले चार नाबालिग, समय रहते टली बड़ी घटना।

बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक अहम सफलता हाथ लगी। असामाजिक तत्वों एवं यात्रियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में चार नाबालिग बच्चों—दो लड़के एवं दो लड़कियों—को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल जय कुमार, सूरज प्रताप यादव तथा चंदन कुमार पासवान की टीम स्टेशन परिसर में सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 4 के मिडिल शेड पर चारों बच्चे संदिग्ध स्थिति में बैठे पाए गए।

शुरुआती पूछताछ में बच्चे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और लगातार टालमटोल करते रहे। संदेह बढ़ने पर जब उनके मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे 17 मार्च 2026 से घर से लापता थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

आगे की पूछताछ में बच्चों ने स्वीकार किया कि वे आपस में प्रेम संबंध में हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। वे 17 मार्च से घर छोड़कर इधर-उधर घूम रहे थे तथा 18 मार्च को बरहरवा स्टेशन पहुंचकर रामपुरहाट भागने की योजना बना रहे थे।जांच के दौरान चारों बच्चों के आधार कार्ड का सत्यापन किया गया, जिसमें सभी नाबालिग पाए गए। उनका निवास स्थान थाना गोपीकांदर, जिला दुमका (झारखंड) बताया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर चाइल्डलाइन बरहरवा की प्रतिनिधि आराधना मंडल को बुलाया गया। उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग की, जिसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद चारों बच्चों को आगे की कार्रवाई हेतु बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!