Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहेट के सिंगा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने किक मारकर किया उद्घाटन।

बरहेट, साहिबगंज।बरहेट प्रखंड अंतर्गत सिंगा मैदान में एनटीपीसी फरक्का के सीएसआर कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री मोनिका किस्कू ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आयोजन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी तथा बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बारी-बारी से फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शिवापहाड़ और हाथीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर उप प्रमुख रूपक साह, प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विनीत कुमार, जिप सदस्य जेठा मुर्मू एवं छवि हेंब्रम, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देव सोरेन, एजाज अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, समदा सोरेन, गुंजन सिंघानिया, एनटीपीसी के जूनियर ऑफिसर मो. जहीरूद्दीन, फील्ड एग्जीक्यूटिव चूमकी दास, शिबुल मरांडी, मारकुश पौरिया, प्रो. हाशिम अख्तर, अमजद अंसारी, फिरोज अंसारी, इस्लाम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देता है। ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!