Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बाकुड़ी में झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की अहम बैठक, संगठन मजबूती और श्रमिक अधिकारों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय।

सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद जिला सदस्यता प्रभारी बदले गए, 1 मई को बाकुड़ी रेलवे मैदान में मजदूर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय।

साहिबगंज जिले के बाकुड़ी स्थित केंद्र कार्यालय में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान की समीक्षा करने तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान और श्रमिकों के बीच संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत और सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है।बैठक के दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि सदस्यता प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में अभियान का संचालन संतोषजनक नहीं रहा। इसके मद्देनजर उन्हें पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर राकेश कुमार महतो को जिला सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया।

बैठक में क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के पत्थर उद्योगों में मजदूरों को न्यूनतम वेतन की गारंटी नहीं मिल रही है, जिसके कारण उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। साथ ही मजदूरों को कई जगहों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए संगठन ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।बैठक के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि मैसर्स राहुल मेटल्स कंपनी, बाकुड़ी द्वारा पत्थर ढुलाई के लिए जिन रास्तों का उपयोग किया जा रहा है, वे वन विभाग के नियमों का उल्लंघन प्रतीत होते हैं। नेताओं ने कहा कि वन विभाग की आपत्तियों के कारण बाकुड़ी बाजार से कोचाटोला तक सड़क निर्माण की मंजूरी अब तक नहीं मिल सकी है, जिससे स्थानीय लोगों और मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर बाकुड़ी रेलवे मैदान में एक बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर मो. इमाम विश्वास, मनोज सोरेन, गुरुजी टुडू, मो. जावेद अख्तर, जाबिर शेख, निखिल यादव, शाद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!