Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने समाज कल्याण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश।

साहिबगंज।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर शीघ्र हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुँच सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियुक्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और सेवाएं बाधित न हों।

इसके अतिरिक्त सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्यादान योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, महिला पर्यवेक्षक सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!