Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जनादेश।

जेएमएम प्रत्याशी रामनाथ पासवान की शानदार एवं निर्णायक विजय।

साहिबगंज। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत संपन्न हुए चुनाव में साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी रामनाथ पासवान ने ऐतिहासिक, शानदार और निर्णायक जीत दर्ज कर स्थानीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी इस प्रभावशाली विजय से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं पूरे शहर में जश्न का माहौल छा गया।

मतगणना का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। आधिकारिक परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नगरवासियों खुशी लहर आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। शहर के विभिन्न इलाकों में विजय जुलूस निकाले गए और रामनाथ पासवान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

अपनी ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए रामनाथ पासवान ने इसे साहिबगंज की जागरूक और प्रगतिशील जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे नगरवासियों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाया जाएगा, पेयजल आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण और नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर कर शहर को सुरक्षित एवं रोशन बनाया जाएगा, मूलभूत नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा

रामनाथ पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और बिना किसी भेदभाव के नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

जेएमएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत को “विकास और परिवर्तन का जनादेश” बताया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मिठाइयाँ बाँटी गईं तथा समर्थकों ने एकजुट होकर विजय उत्सव मनाया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ लोगों ने रामनाथ पासवान को बधाई देते हुए नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समर्थकों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में साहिबगंज नगर परिषद नई ऊँचाइयों को छुएगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर उनकी यह ऐतिहासिक जीत आने वाले समय में नगर की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!