Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज नगर पालिका चुनाव 2026 मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का उपायुक्त हेमंत सती ने किया निरीक्षण।

पारदर्शिता, समयबद्धता और त्रुटिरहित सूची तैयार करने के सख्त निर्देश।

साहिबगंज। नगर पालिका आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का शुक्रवार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने पंचायती राज परिसर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विखंडीकरण की प्रगति, निर्धारित समयसीमा और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची का विखंडीकरण पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता और अत्यंत सावधानी के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित कर्मियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए प्रत्येक चरण में विशेष सतर्कता अनिवार्य है।

इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु भी उपस्थित थीं। दोनों अधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही हैं तथा तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!