Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह में साहिबगंज जिला परिवहन कार्यालय हुआ सम्मानित।

रांची साहिबगंज।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह सह राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन रांची स्थित प्रतिष्ठित चाणक्य बी.एन.आर. होटल में किया गया, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर साहिबगंज जिला परिवहन कार्यालय को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट, प्रभावी एवं सराहनीय कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साहिबगंज जिले द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की विशेष सराहना की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे बहुआयामी प्रयासों को इस सम्मान का आधार माना गया।

समारोह में साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, मोटर वाहन निरीक्षक एम.वी.आई. अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह तथा रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पाराशर ने किया। इन अधिकारियों की उपस्थिति में साहिबगंज जिले को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। इस संदर्भ में साहिबगंज जिले द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों को एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे अन्य जिलों द्वारा भी अपनाया जा सकता है।

यह सम्मान न केवल जिला परिवहन कार्यालय के लिए, बल्कि पूरे साहिबगंज जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इससे जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति चल रहे प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन में यातायात नियमों के पालन की भावना सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!