Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ‘एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग’ पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

राजमहल, साहिबगंज।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की अंगीभूत इकाई राजमहल मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के सेमिनार सभागार में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence): सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को इंटरनेट उपयोग के दौरान सतर्कता, साइबर सुरक्षा तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यशाला में डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा फर्जी सूचनाओं की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर National AI Literacy Campaign का उल्लेख करते हुए भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव और उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रमुख घटकों मशीन लर्निंग, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) तथा जनरेटिव एआई की सरल व्याख्या करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, शोध और दैनिक जीवन में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि एआई का उपयोग करते समय नैतिकता, गोपनीयता और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट और एआई तकनीक का प्रयोग सोच-समझकर करें तथा साइबर सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा, “डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यदि हम सतर्क रहेंगे तो साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।”

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं मीठी कुमारी, सिफा और प्रसेनजीत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इंटरनेट के सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यशाला में कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!