Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: नामांकन संवीक्षा के बाद 261 अभ्यर्थियों के पर्चे वैध।

साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल एवं बरहरवा नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए संवीक्षा पूर्ण, पारदर्शी प्रक्रिया का प्रशासन ने दिया भरोसा।

साहिबगंज।नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की विधिवत संवीक्षा प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई। संवीक्षा के उपरांत कुल 261 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।जिला प्रशासन ने बताया कि संवीक्षा की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्वाचन नियमावली के अनुरूप संपन्न की गई। अब आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।

संवीक्षा के बाद विभिन्न नगर निकायों में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए विधिमान्य अभ्यर्थियों की स्थिति निम्नानुसार है।

साहिबगंज नगर परिषद

अध्यक्ष पद – 18 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 01 से 07) – 30 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 08 से 14) – 32 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 15 से 21) – 25 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 22 से 28) – 36 अभ्यर्थी

नगर पंचायत, राजमहल

अध्यक्ष पद – 05 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 01 से 07) – 27 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 08 से 14) – 20 अभ्यर्थी

नगर पंचायत, बरहरवा

अध्यक्ष पद – 06 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 01 से 07) – 29 अभ्यर्थी

वार्ड पार्षद (वार्ड 08 से 14) – 33 अभ्यर्थी

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि संवीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार अवसर प्रदान किया गया तथा प्रत्येक नामांकन पत्र की गहन जांच की गई। संवीक्षा पूर्ण होने के बाद अब प्रत्याशियों की अंतिम सूची और आगे की चुनावी कार्यवाही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न वार्डों में संभावित मुकाबलों की तस्वीर भी अब साफ होने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!