Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की मतगणना शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने दी विस्तृत जानकारी, सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई।

साहिबगंज। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत 27 फरवरी 2026 को राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेज, साहिबगंज में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि पूरे निर्वाचन एवं मतगणना प्रक्रिया में 2000 से अधिक पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा 1000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल तथा सहयोगी कर्मचारियों को बधाई दी गई।

निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा मतदान एवं मतगणना से संबंधित उत्कृष्ट और निष्पक्ष कवरेज प्रदान किया गया, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत के सभी सम्मानित मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु आभार प्रकट किया गया।

बरहरवा नगर पंचायत परिणाम अध्यक्ष पद

बरहरवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर अर्पिता दास विजयी घोषित हुईं।उन्हें कुल 6181 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 4609 मत प्राप्त हुए।

वार्ड पार्षद परिणाम

वार्ड–01: निर्मला कुमारी (731)

वार्ड–02: जितेन्द्र कुमार (457)

वार्ड–03: अमित कुमार भारती (375)

वार्ड–04: राजकुमार भगत (380)

वार्ड–05: डोली कुमारी (530)

वार्ड–06: श्रीती दास (399)

वार्ड–07: रशीद शेख (406)

वार्ड–08: केया सिंह (213)

वार्ड–09: निखत परवीन (272)

वार्ड–10: छोटे लाल रमानी (660)

वार्ड–11: निशा रानी (1007)

वार्ड–12: संतोष कुमार भगत (539)

वार्ड–13: निकी देवी (455)

वार्ड–14: बिजय कुमार (416)

राजमहल नगर पंचायत परिणाम अध्यक्ष पद

राजमहल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर केताबुद्दीन शेख विजयी घोषित हुए।उन्हें कुल 4328 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भावना गुप्ता को 3849 मत प्राप्त हुए।

वार्ड पार्षद परिणाम

वार्ड–01: राजकुमार मंडल (526)

वार्ड–02: अनिता बसाक (421)

वार्ड–03: सन्नी कुमार साहा (361)

वार्ड–04: सोहरफूल बीबी (542)

वार्ड–06: गीता बर्मन (529)

वार्ड–07: उज्जवल कुमार हलदार (253)

वार्ड–08: जोली राय (491)

वार्ड–09: अमीर कुमार मंडल (310)

वार्ड–10: रिंकी कुमारी (325)

वार्ड–11: राजू सरकार (414)

वार्ड–12: मो० बरकत अली (721)

वार्ड–13: जाहिदा बीबी (765)

साहिबगंज नगर परिषद परिणाम अध्यक्ष पद

साहिबगंज नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर रामनाथ पासवान विजयी घोषित हुए।उन्हें कुल 11660 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कपिल देव दास को 8865 मत प्राप्त हुए।

वार्ड पार्षद परिणाम

वार्ड–01: विनीता देवी (891)

वार्ड–02: सुशील कुमार भरतिया (460)

वार्ड–04: रौशन कुमारी (902)

वार्ड–05: बेबी खातून (377)

वार्ड–06: शेखर कुमार पासवान (862)

वार्ड–07: सुनिता सिन्हा (216)

वार्ड–09: रिफत प्रवीण (605)

वार्ड–10: पार्वती देवी (459)

वार्ड–11: रंजीत प्रसाद साह (843)

वार्ड–12: हिना परवीन (837)

वार्ड–14: अमित कुमार साह (297)

वार्ड–15: मो० नजरूल बारी (985)

वार्ड–17: सुनिता देवी (1124)

वार्ड–18: कंचन देवी (998)

वार्ड–19: वर्षा कुमारी (564)

वार्ड–20: दीपा देवी (385)

वार्ड–21: सीमा देवी (752)

वार्ड–22: सुरेन्द्र यादव (974)

वार्ड–23: मनोज तांती (671)

वार्ड–24: दुलारी देवी (612)

वार्ड–25: आरती कुमारी (744)

वार्ड–26: चमरू उरांव (442)

वार्ड–27: अंजली कुमारी (477)

लोकतंत्र की सफलता पर जताया आभार

प्रेस वार्ता के अंत में निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सभी नव-निर्वाचित अध्यक्षों एवं वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया गरिमा और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई, जिसके लिए जिला प्रशासन सभी का आभारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!