Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026: साहिबगंज में कर्मियों का द्वितीय यादृच्छिकीकरण सम्पन्न, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जिला प्रशासन का विशेष जोर।

साहिबगंज। नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती एवं सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में एनआईसी कार्यालय, साहिबगंज में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों का द्वितीय यादृच्छिकीकरण (Second Randomization) कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से संपन्न कराया गया।

इस प्रक्रिया के तहत मतदान कार्य से जुड़े सभी कर्मियों का पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से द्वितीय चरण का रैंडमाइजेशन किया गया। रैंडमाइजेशन के आधार पर मतदान दलों का गठन करते हुए उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए आवंटित किया गया। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिससे निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में यादृच्छिकीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सावधानीपूर्वक संपन्न किए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

कार्यक्रम के दौरान निर्वाची पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!