Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों पर उपायुक्त हेमंत सती की समीक्षा बैठक।

पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

साहिबगंज। नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 को सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों की बिंदुवार और विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने मतपत्र विखंडीकरण (बैलेट पेपर ब्रेकअप), वर्किंग कॉपी की तैयारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की प्रगति, तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान दिवस से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज, सामग्री एवं व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए, जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार सहित चुनाव कार्य में संलग्न अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!