Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

महाराजपुर पंचायत में विधायक निसात आलम का दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

बरहरवा साहिबगंज।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने बरहरवा प्रखंड अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के महाराजपुर एवं मुगल पाड़ा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने गांव की बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के क्रम में विधायक ने ग्रामीणों के साथ पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, आवास, मनरेगा, राशन कार्ड एवं पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाली निर्माण की आवश्यकता, जलजमाव की समस्या, पेयजल संकट तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी प्रमुख समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक निसात आलम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाराजपुर पंचायत के समग्र विकास के लिए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जाएगा और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश भी दिया।विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रही है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे अपने जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।

इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मुरसलीम खान, टीपू सुल्तान, अमीरुल इस्लाम, अब्दुल लतीफ, रतन पान, सुब्रत मंडल, मुखिया मनोवर, लालचंद अंसारी, अब्दुल बारीक, गुड्डू मुखिया, मोहम्मद शमीम, नुरुल इस्लाम, सफीक शेख, राकेश यादव, दिलदार आलम, अब्दुल करीम, शारिक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने विधायक के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक के इस दौरे से ग्रामीणों में समस्याओं के समाधान को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!