Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स में चमकेंगे साहिबगंज के एमानुएल किस्कू संथाल परगना के एकमात्र पुरुष एथलीट के रूप में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व।

साहिबगंज। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन 28 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 14 एवं 15 फरवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी (रांची) में द्वितीय चरण की चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

साहिबगंज स्थित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के होनहार प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू इस महत्वपूर्ण चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एमानुएल किस्कू ने 9 फरवरी को झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में 110 मीटर हर्डल्स एवं 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले ही झारखंड राज्य टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था।

रांची में आयोजित इस द्वितीय चरण की चयन प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड सहित देशभर के 22 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल से एमानुएल किस्कू एकमात्र पुरुष प्रतिभागी के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु साहिबगंज से खेल प्रशिक्षक योगेश यादव एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत मनोज कुमार को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है। यह जिले के लिए एक और सम्मानजनक उपलब्धि है।

एमानुएल किस्कू की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

एमानुएल किस्कू की यह उपलब्धि न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे संथाल परगना के लिए प्रेरणादायक है। यह आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!