झामुमो के 47वें झारखंड दिवस सम्मेलन में शामिल होने राजमहल से उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना।

राजमहल साहिबगंज।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 47वें झारखंड दिवस के अवसर पर दुमका में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजमहल विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का यह विशाल जत्था चारपहिया वाहनों एवं बसों के माध्यम से पूरी तरह संगठित और अनुशासित ढंग से दुमका के लिए प्रस्थान किया।
इस बड़े दल का नेतृत्व झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने किया। रवाना होने से पूर्व विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सम्मेलन में सक्रिय, अनुशासित और संगठनात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राजमहल के कार्यकर्ता अनुशासन, एकता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देंगे, जो पार्टी की जड़ों की मजबूती को दर्शाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो हमेशा से झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष करता आया है, और यह सम्मेलन उसी संघर्ष की निरंतरता का प्रतीक है।
रवाना होने के दौरान झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ा दिया। सभी ने एक स्वर में पार्टी के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और झारखंड के समग्र विकास का संकल्प लिया।
इस मौके पर झामुमो नेता घीसु शेख, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, सचिव दुर्गा मंडल, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, सचिव विश्वजीत मंडल, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, सचिव स्मित चौरसिया, साहिबगंज प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मो. अफजल, विकास यादव, अजय दास, आबेदीन शेख, राजीव बर्मन, मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




