Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
लोकल न्यूज़

एन.आर.पी. सेंटर, साहिबगंज का 27वाँ वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से संपन्न।

बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत संगम।

साहिबगंज।बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल पठन-पाठन ही पर्याप्त नहीं, बल्कि खेलकूद में उनकी सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए चैती दुर्गा, साहिबगंज स्थित शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एन.आर.पी. सेंटर ने रविवार को पुलिस लाइन मैदान में अपना 27वाँ वार्षिक खेल महोत्सव उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा के उद्घोष के साथ हुआ। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रणजीत कुमार सिंह (प्राचार्य, मॉडल कॉलेज राजमहल) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’, डॉ. दिवाकर झा, डॉ. दीनानाथ झा एवं एडवोकेट जनार्दन साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत मुख्य अतिथि प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा “बच्चों के शैक्षणिक और नैतिक विकास के साथ-साथ खेल के प्रति भी उनमें रुचि विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। शुद्ध भोजन, स्वच्छ वातावरण, भरपूर ऑक्सीजन, अच्छी नींद और नियमित खेलकूद स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला हैं।”इसके बाद मार्च-पास्ट कमांडर राजीव कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों की ड्रम टीम के साथ आकर्षक, ऊर्जा और जोश से भरपूर परेड निकाली गई। परेड ने पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने भी बच्चों की सलामी स्वीकार कर उनका उत्साहवर्धन किया। अनुशासन और एकरूपता से सुसज्जित इस परेड ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

200 मीटर दौड़ (सीनियर छात्र वर्ग):

प्रथम – अतुकांत कुमार

द्वितीय – आयुष अंसारी

तृतीय – सोनू यादव

200 मीटर दौड़ (सीनियर छात्रा वर्ग):

प्रथम – अनुप्रिया कुमारी

द्वितीय – स्नेहा कुमारी

तृतीय – कोमल कुमारी

अन्य सभी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिनमें नवल किशोर झा, दिलरंजन झा, सुनील झा, संध्या कुमारी, किरण झा, शिवबालक झा, स्वाति कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रशांत कुमार, सुधा कुमारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मनोज कुमार झा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खेल महोत्सव के समापन की घोषणा की।यह खेल महोत्सव न केवल बच्चों की खेल प्रतिभा का मंच बना, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरक संदेश देकर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!