Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
क्राइमझारखंड

बरहरवा के रतनपुर में 14 वर्षीय आयुष हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: मां और ममेरे भाई गिरफ्तार।

बरहरवा साहिबगंज।बरहरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में 14 वर्षीय आयुष कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक की मां मीनू देवी तथा उसके ममेरे भाई रोहित साहा को गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया।

एसडीपीओ ने बताया कि 07 फरवरी 2026 की रात्रि में आयुष कुमार (14 वर्ष), पिता हेमंत कुमार साहा, निवासी रतनपुर, की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता हेमंत कुमार साहा (47 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर बरहरवा थाना कांड संख्या 28/26, दिनांक 09.02.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान 10 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित साहा (30 वर्ष), पिता भागीरथ साहा, निवासी धरमपुर थाना रांगा, तथा मीनू देवी (33 वर्ष), पति हेमंत कुमार साहा, निवासी रतनपुर, को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे। घटना की रात लगभग 9 बजे, जब मृतक के पिता घर से बाहर थे, मीनू देवी ने फोन करके रोहित साहा को घर के पीछे बुलाया। उसी दौरान आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और विरोध किया। संबंधों के उजागर होने के भय से दोनों ने मिलकर आयुष की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के एक पोखर में फेंक दिया।

पुलिस ने अभियुक्त रोहित साहा के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:

बरहरवा पुलिस निरीक्षक प्रभाग सह अंचल निरीक्षक संतोष कुमार, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, पु.अ.नि. सह अनुसंधानकर्ता सुदामा सिंह, पु.अ.नि. अनिल कुमार यादव, स.अ.नि.राजनाथ साव, स.अ.नि. रंजय कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!