Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जल सहियाओं ने पाकुड़ विधायक निसात आलम को सौंपा ज्ञापन।

बरहरवा, साहिबगंज।झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर की जल सहियाओं ने अपनी लंबित मांगों एवं बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु पाकुड़ की विधायक निसात आलम को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान भी उपस्थित थे। विधायक ने जल सहियाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश महामंत्री रेशमा प्रवीण ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों के बावजूद अब तक जल सहियाओं के लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है, जिससे राज्यभर की जल सहियाओं में भारी असंतोष व्याप्त है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार की पहल पर सभी जिलों को कई महीनों से लंबित बकाया मानदेय के भुगतान हेतु राशि उपलब्ध कराई गई थी। किन्तु कार्यपालक अभियंताओं की लापरवाही के कारण कई जिलों में मात्र 50 प्रतिशत तथा कुछ जिलों में केवल 30 प्रतिशत जल सहियाओं को ही भुगतान किया गया।विशेष रूप से बोकारो जिले में लगभग शून्य प्रतिशत भुगतान करते हुए ‘मार्च क्लोजिंग’ का हवाला देकर राशि राज्य को वापस कर दी गई, जबकि भुगतान के लिए दो माह का पर्याप्त समय दिया गया था। मार्च से दिसंबर माह बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा दोबारा राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है।संघ ने यह भी बताया कि वर्ष 2022 में अप्रैल से अगस्त तक 5 माह तथा वर्ष 2024 में अप्रैल से अगस्त तक 5 माह, कुल 10 माह की प्रोत्साहन राशि अब तक बकाया है। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान वार्ता के पश्चात लागू 2000 रुपये मासिक मानदेय भी सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक लंबित रहा, जिसमें अभी भी लगभग 30 प्रतिशत जल सहियाओं को भुगतान नहीं किया गया है।संघ का कहना है कि जल सहिया अत्यंत गरीब वर्ग की महिलाएं हैं, जो दिनभर कार्य करते हुए पीएचईडी विभाग में अपनी सेवाएं देती हैं, परंतु उन्हें मात्र 2000 रुपये का मानदेय मिलता है, वह भी समय पर नहीं। आर्थिक तंगी के कारण कई जल सहियाओं की तबीयत बिगड़ चुकी है और कुछ की मृत्यु तक हो चुकी है, जिस पर अब तक कोई ठोस जांच या पहल नहीं की गई है।राज्य कोषाध्यक्ष लालमनी कुमारी, सचेतक रूपलाल महत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री संगीता देवी सहित मास्टर जल सहिया पूनम सिंह, लालिस्ता सिंह तथा जल सहिया प्रीति कुमारी, साफीना खातून, चंदना रविदास, कविता देवी और तोहुरा खातून ने सामूहिक रूप से आवेदन सौंपते हुए सरकार से अविलंब सभी लंबित बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!