Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

अनुमंडल अस्पताल राजमहल के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंडई का NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न।

राजमहल साहिबगंज।अनुमंडल अस्पताल राजमहल के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मंडई में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता डॉ. रीता डार एवं डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह ने संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधन, अभिलेख प्रबंधन तथा बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया।

मूल्यांकन के दौरान सीएचओ सोनम कुमारी, एएनएम मुन्नी माल्टो एवं एमपीडब्ल्यू शशि कांत झा से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, दवा उपलब्धता तथा रिकॉर्ड प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली गई। टीम ने सेवा गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और दस्तावेजीकरण की प्रक्रियाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में संस्थान परिसर में विकसित हर्बल गार्डन, योग शेड तथा बायो-मेडिकल कचरा निस्तारण प्रणाली का भी अवलोकन किया गया और उसकी कार्यप्रणाली को समझा गया। मूल्यांकनकर्ताओं ने परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित संसाधनों और सेवाओं के संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय टुडू, जिला NQAS नोडल पदाधिकारी मोहन सिंह जाटव, सीएचओ शिवशंकर शर्मा, पायल कच्छप, सुनीला कुमारी, प्रिया बैंग, सहिया साथी कल्पना मंडल एवं सभी सहिया उपस्थित रहीं। सभी ने संस्थान को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनाने की दिशा में अपने प्रयासों को साझा किया।यह मूल्यांकन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मंडई को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!