Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
राजनीति

Jharkhand Elections 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

Jharkhand Elections 2026: झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत राजद और कांग्रेस के गठंबधन की सरकार के लिए यह नगर निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

झारखंड में नगर निकाय चुनवा की घोषणा कर दी गई है. राज्य में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग ने दी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा- राज्य अन्तर्गत कुल 48 नगरपालिकाओं में आम निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित है. इन 48 नगरपालिकाओं में 09 नगर निगम, 20 नगर परिषद् एवं 19 नगर पंचायत हैं जिनमें 42 नगरपालिकाओं का कार्यकाल समाप्ति पर तथा 06 नव गठित सहित नगरपालिकाओं में चुनाव कराया जाना है.

विज्ञप्ति में कहा गया-मेदिनीनगर नगर निगम (वर्ग-ख), हजारीबाग नगर निगम (वर्ग-ख), गिरिडीह नगर निगम (वर्ग-ख), देवघर नगर निगम (वर्ग-ख), धनबाद नगर निगम (वर्ग-क), चास नगर निगम (वर्ग-ख) राँची नगर निगम (वर्ग-क), आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख), मानगो नगर निगम (वर्ग-ख), गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), विश्रामपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), चतरा नगर परिषद (वर्ग-ख), झुमरीतिलैया नगर परिषद (वर्ग-ख), मधुपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), गोड्डा नगर परिषद (वर्ग-ख), साहेबगंज नगर परिषद (वर्ग-ख), पाकुड़ नगर परिषद (वर्ग-ख), दुमका नगर परिषद (वर्ग-ख), मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख), चिरकुण्डा नगर परिषद (वर्ग-ख), फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख) में चुनाव होंगे.

इसके साथ ही रामगढ नगर परिषद (वर्ग-क), लोहरदगा नगर परिषद (वर्ग-ख), गुमला नगर परिषद (वर्ग-ख), सिमडेगा नगर परिषद (वर्ग-ख), चक्रधरपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख), कपाली नगर परिषद (वर्ग-ख), जुगसलाई नगर परिषद (वर्ग-ख), श्रीबंशीधरनगर नगर पंचायत, मझिआंव नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, छत्तरपुर नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचाँच नगर पंचायत, बड़कीसरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, राजमहल नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, बासुकीनाथ नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, खूँटी नगर पंचायत, बुण्डू नगर पंचायत, सरायकेला नगर पंचायत एवं चाकुलिया नगर पंचायत है, जिनमें आम निर्वाचन प्रस्तावित है.

Jharkhand Elections 2026: कब से शुरू होगा नामांकन?

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 जनवरी 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा. नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026, गुरुवार से 4 फरवरी 2026, बुधवार तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी 2026, गुरुवार को इसी समयावधि में की जाएगी. अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026, शुक्रवार निर्धारित है, जो पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी.

विज्ञप्ति में कहा गया कि निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026, शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा. यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 23 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक संपन्न होगा. मतगणना 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शुरू की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!